फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में किशोरी को बहलाकर ले जाने और यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी सतीश निवासी ग्राम गंगापुर तहसील मिश्रीक, जिला सीतापुर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मितौली निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात युवक बहलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी सतीश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि किशोरी को भी बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराते हुए बयान दर्ज कराए गए। इसके आधार पर मामले में दुष्कर्म व पोक्सो सहित संबंधित धाराओं की वृद्धि की गई। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें