फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुकान में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र के गैंडीखाता में अवैध रूप से दुकान में पेट्रोल का भंडारण और बिक्री करने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 140 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लहरी मार्केट, गैंडीखाता में एक व्यक्ति अवैध तरीके से पेट्रोल का भंडारण कर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौेके पर पहुंची। दुकान के बाहर खड़े व्यक्ति के पास तीन प्लास्टिक के ड्रम मिले। जांच करने पर ड्रमों से पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी। ड्रमों की जांच की तो उनमें 50, 50 और 40 लीटर पेट्रोल भरा मिला। मौके से एक प्लास्टिक की कीप भी बरामद हुई।
एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश सिंह निवासी लहरी मार्केट, गैंडीखाता, थाना श्यामपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह पेट्रोल पंप से पेट्रोल लाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था। पेट्रोल के भंडारण व बिक्री का लाइसेंस मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें