ज्वालापुर इंटर काॅलेज के पास स्थित मस्जिद का गेट अनाधिकृत तरीके से बना दिया गया था। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के साथ मजिस्द कमेटी की बैठक और वार्ता में गेट को हटाने का निर्णय लिया गया। हालांकि प्राधिकरण को गेट नहीं हटाना पड़ा कमेटी ने खुद उसे ध्वस्त कर मलबे को साफ किया।
बता दें कि मस्जिद गेट के निर्माण के दौरान मानक की अनदेखी की गई थी। मामला जिला प्रशासन में पहुंचा तो जिलाधिकारी ने प्रकरण को प्राधिकरण को स्थानांतरित कर दिया था। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अंशुल सिंह की अध्यक्षता में मस्जिद कमेटी के सदस्यों की बैठक की गई थी। इसमें पहले तो अनाधिकृत तरीके से बने गेट को हटाने पर सहमति बनी। वहीं कमेटी ने यह भी आश्वासन दिया है कि आगे कोई भी निर्माण प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शे के आधार पर ही किया जाएगा।