फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संत समाज की उपस्थिति में पूर्ण हुआ महाविष्णु यज्ञ पूर्ण

Sun, 31 May 2026 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु कृपा कुटीर में रमा माता के सानिध्य में हुआ आयोजन, देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहुति संतों ने की सेवा और समर्पण की सराहना।
विज्ञापन

सप्तऋषि। विश्व कल्याण की कामना के साथ श्री गुरु कृपा कुटीर में ब्रह्मलीन संत गुरु कृपा दास महाराज की शिष्या रमा माता के सानिध्य में आयोजित श्री एकादश कुंडी होमात्मक महाविष्णु यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने नियमित रूप से आहुतियां समर्पित कीं।

रमा माता ने बताया कि विश्व कल्याण के उद्देश्य से यह महाविष्णु यज्ञ प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्रीमहंत ज्ञानदेव महाराज ने रमा माता की संत सेवा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे वर्षों से संतों की निस्वार्थ सेवा करती आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ संत वचन वर्षा हुई और देवताओं ने वर्षा के रूप में अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में श्री महंत रवींद्र पुरी, स्वामी चिदानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी देवानंद सरस्वती, स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी परमात्मा देव, रूपेंद्रानंद, स्वामी यतींद्रानंद गिरि, स्वामी प्रेमानंद, स्वामी रामानुज सरस्वती, ललितानंद गिरी, आचार्य हरिहरानंद, स्वामी प्रेम विवेकानंद, स्वामी हरि बल्लभ शास्त्री और आईडी शास्त्री सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें