हरिद्वार। पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जियापोता में हुई समाज की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जयंती की तैयारियों के लिए जुटने का आह्वान किया गया।
बैठक में समाज के लोगों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। समाज के लोगों ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि, समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेगा। शोभायात्रा के माध्यम से महर्षि कश्यप के आदर्शों, योगदान और समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में अरुण कश्यप, बलराम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, विनोद कश्यप, दीपक कश्यप, विपिन कश्यप, नरेंद्र, अभिषेक, सूरज कश्यप, कमल आदि मौजूद रहे।