फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल टंडन की अस्थियां गंगा में विसर्जन

विज्ञापन
हरकी पैड़ी पर ब्रह्कुंड में मध्य प्रदेश के राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की अस्थि विसर्जन से पूर? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ......
विज्ञापन

फोटो समाचार ..........
मध्य प्रदेश के राज्यपाल टंडन की अस्थियां गंगा में विसर्जन
हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में अस्थि विसर्जन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य हुई शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अस्थि विसर्जन उनके छोटे पुत्र सुबोध टंडन ने विधि विधान के साथ कराई। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ भाजपा के पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अस्थियां रविवार को भूमानंद निकेतन आश्रम में पहुंच गई थी। सोमवार को उनकी अस्थियां विसर्जन हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में विधि विधान से कराई। अस्थि विसर्जन उनके छोटे पुत्र सुबोध टंडन और परिजनों ने की। उनके कुल पुरोहित शैलेश माणा ने मंत्रोचारण के साथ विसर्जन की प्रक्रिया संपन्न कराई। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लालजी टंडन के राजनीतिक कार्य और उनका देश के लिए दिया गया बलिदान स्मरण किया। उन्होंने कहा कि देश और पार्टी को उनके निधन से भारी क्षति हुई है। अस्थि विसर्जन में भूमा निकेतन आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद महाराज के साथ गंगा सभा के पदाधिकारियों ने सहयोग कराया। इस मौके पर भाजपा के संगठन मंत्री अजेय कुमार, विधायक हरबंस कपूर, महंत रूपेद्र प्रकाश महाराज, भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, विमल कुमार, दिव्य प्रेम सेवा मिशन से आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, कन्हैया खेवड़िया, राजेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, राजकुमार अरोड़ा, मयंक गुप्ता, तरुण नैयर, दिनेश पांडेय, चंद्रकांत पांडेय आदि शामिल हुए। व्यवस्था में डीएम सी रविशंकर और एसएसपी सैंथिल अबुदई रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें