फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुपिन फाउंडेशन ने किया कई स्कूलों का कायाकल्प

विज्ञापन
लुपिन फाउंडेशन की और से स्कूल का किया कायाकल्प । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सामाजिक संस्था लूपिन सेवा पहले से ही सेवा की अलख स्कूलों की हालत सुधार कर जगा रही है। संस्था बहादराबाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों में स्कूलों की हालत सुधारने में जुटी है।
विज्ञापन

संस्था ने करीब डेढ़ साल पहले तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक रावत के साथ करार किया था कि वे यहां के सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों की दशा सुधारेंगे। करीब डेढ़ साल बाद इस मुहिम को लूपिन फाउंडेशन की ओर से सीएसआर के तहत विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आधारभूत ढांचे को विकसित किया। विद्यालयों में शौचालय निर्माण, पानी की व्यवस्था, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर, स्कूलों की रंगाई पुताई आदि कराई गई।
न्याय पंचायत क्षेत्र के स्कूूलों की हालत अब बदली हुई दिख रही है। लूपिन संस्था के सचिव सतीश चंद तोमर ने बताया कि क्षेत्र के प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कर दिया गया है।
विज्ञापन

यहां की सफलता को देखते हुए अब जिला प्रशासन ने पूरे बहादराबाद विकास खंड क्षेत्र में प्राथमिक व जूनियर स्कूलों की दशा सुधारने की जिम्मेदारी संस्था को सौंपी है।
विज्ञापन

---------
इन स्कूलों का किया गया कायाकल्प
राजकीय प्राथमिक विद्यालय एक कोटा मुराद नगर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय दो कोटामुराद नगर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हजारा ग्रन्ट
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहल पुर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोहलपुर
राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानुबास
राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाभरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें