प्रतीकात्मक पूजा कर चारधाम यात्रा का शुभारंभ करते टैक्सी-मैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधि?
- फोटो : HARIDWAR
शनिवार से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की सलामती के लिए शुक्रवार को टैक्सी-मैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, सूमो यूनियन, टैक्सी यूनियन, टूर ऑपरेटर ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर यात्रा का प्रतीकात्मक प्रारंभ किया। बिरला चौक स्थित मकर वाहिनी, जाह्नवी मंदिर के बाहर सामाजिक दूरी बनाते हुए पूजा अर्चना की गई।
हर साल चारधाम यात्रा शुरू होने के मौके पर हरिद्वार के व्यापारी मां गंगा की पूजा अर्चना कर यात्रियों को रवाना करते रहे हैं। इस बार कोरोना के कारण यात्रा नहीं हो रही। रविवार को मां गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने हैं। फलस्वरूप यात्रा की सलामती के लिए व्यापारियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूजा अर्चना की। इस मौके पर टैक्सी मैक्सी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संरक्षक संजय चोपड़ा, अध्यक्ष बंटी भाटिया, चंद्रकांत शर्मा, सरदार इकबाल सिंह, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।