फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के प्रेमी युगल को पुलिस को सौंपा

Sat, 31 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के एक प्रेमी युगल को युवती के ही परिजनों ने गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में घूमते हुए पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हरिद्वार पुलिस ने सहसपुर पुलिस को बुलाकर युगल को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से एक प्रेमी युगल फरार हो गया था। तब से युवती के परिजन उसकी ढूंढ में जुटे थे। हालांकि सहसपुर पुलिस को इस बाबत जानकारी नहीं दी गई थी। शुक्रवार दोपहर युवती के परिजन  यहां गैस प्लांट चौकी क्षेत्र से युगल को ढूंढ निकाला। फिर वह उन्हें लेकर सीधे पुलिस चौकी आ पहुंचे।

पुलिस के समक्ष परिजनों ने युवती को उनकी सुपुर्दगी में देने को कहा। ये भी कहा कि युवक को भी उसके परिजन के सुपुर्द किया जाए। लेकिन मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने उनकी एक न सुनी। फिर सहसपुर पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शटरिंग का काम है और युवती इंटर तक पढ़ी लिखी है। युगल मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। उन्होंने बताया कि युगल को सहसपुर पुलिस को सौंपा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें