फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर पकड़े

Sat, 31 Oct 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
 रानीपुर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो पेशेवर चोरों को धर दबोचा है। सिडकुल, रानीपुर एवं दिल्ली से ये मोटरसाइकिल चोरी की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह के अनुसार शुक्रवार दोपहर रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक रोक लिए। वे मोटरसाइकिल के कागजात नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में युवक साजिद पुत्र आरिफ एवं सलमान पुत्र सलीम निवासीगण अहबाबनगर ने कबूला कि ये मोटरसाइकिल शिवालिक नगर से चोरी की थी। इसके अलावा सिडकुल और दिल्ली से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल भी उनके पास है। पुलिस टीम ने अहबाबनगर में चोरों के घर से दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली। कोतवाली प्रभारी के अनुसार पूर्व में भी ये चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पकड़े गए थे और पेशेवर चोर है। इनके कब्जे से धारदार हथियार भी बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें