फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत : त्वरित विवाद निस्तारण पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनाबाद। स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ एक समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्ष नीतू जोशी ने उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से जारी नई मानक संचालन प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्थायी लोक अदालत की अध्यक्ष ने बताया कि अब पक्षकारों के निवेदन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी वाद की सुनवाई हो सकेगी। बैठक में नई मानक संचालन प्रक्रिया के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा हुई। प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और संबंधित विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। आमजन को त्वरित विवाद निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी बात हुई।
डाक विभाग, विद्युत विभाग, बीमा विभाग, जल संस्थान सहित अन्य जनोपयोगी सेवा विभागों के अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। संबंधित अधिकारियों को नई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्हें स्थायी लोक अदालत के समक्ष लंबित प्रकरणों में सहयोग और समन्वय प्रदान करने को कहा गया। स्थायी लोक अदालत, हरिद्वार जनसामान्य को त्वरित और प्रभावी विवाद निस्तारण की सुविधा देने के उद्देश्य से ऐसी बैठकें आयोजित कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें