फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डेढ़ माह पहले खुले नए काॅलेज में प्रवेश से पहले ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर 14 मई को बहादरपुर जट में राजकीय महाविद्यालय का संचालन शुरू कर दिया था। कॉलेज में प्रवेश के लिए गांवों में खूब प्रचार-प्रसार किया गया। प्रवेश के लिए दो सौ छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया। लेकिन कॉलेज शुरू होने से पहले ही ताला लगा दिया है। प्रवेश के लिए अभी तक पोर्टल नहीं खुला है। सोमवार को नोडल अधिकारी ने आवेदन लौटा दिए और पोर्टल नहीं खुलने से कॉलेज पर ताला दिया है। इसके विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन कर पोर्टल खोलने की मांग की है।
छात्रों का आरोप है कि एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के इशारे पर बहादरपुर जट के राजकीय महाविद्यालय का पोर्टल नहीं खोला गया है। इससे महाविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले करीब दो सौ छात्रों का भविष्य बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गया है। इसको लेकन छात्रों में रोष है।
विज्ञापन

सोमवार को पोर्टल नहीं खुलने और प्रवेश के लिए आवेदन पत्र वापस करने के विरोध में राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश करने वाले छात्रों ने प्रदर्शन किया था। छात्रों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस मामले में हस्तक्षेप कर राजकीय महाविद्यालय का पोर्टल खुलवाने की मांग है। छात्र नीरज, अर्जुन, निखिल, सागर, आकाश, हिमांशु, विशाल, शिवम, रिया, साक्षी, अनुपम, नीलम, कविता का कहना है कि बहादरपुर जट में राजकीय महाविद्यालय संचालित होने से खुशी हुई थी।
राजकीय महाविद्यालय में करीब दो सौ छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा किए थे। सोमवार को महाविद्यालय के नोडल अधिकारी ने छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र वापस कर दिए हैं। आवेदनकर्ता छात्रों में से ज्यादातर छात्र गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से हैं। ऐसे में छात्र पैसों के अभाव में दूसरे प्राइवेट महाविद्यालय में प्रवेश नहीं ले सकते हैं।
दूसरी ओर बजरंग दल के जिला संयोजक जिवेंद्र तोमर का कहना है कि जल्द ही उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल देहरादून जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर राजकीय महाविद्यालय का पोर्टल खोलने की मांग करेगा।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार का कहना है कि 14 मई को शासन के आदेश पर बहादरपुर जट में राजकीय महाविद्यालय का संचालन शुरू कर दिया था। तभी से इस महाविद्यालय में छात्रों के प्रवेश के लिए प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया था। जिस पर करीब दो सौ छात्रों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था। सोमवार तक राजकीय महाविद्यालय का पोर्टल नहीं खोला गया। उन्होंने मजबूरन राजकीय महाविद्यालय पर ताला लगा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीण छात्रों का भविष्य नहीं होने देंगे बर्बाद

फोटो समाचार

हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राजकीय महाविद्यालय बहादुरपुर जट में समर्थ पोर्टल पर नहीं खुलने पर नाराजगी जताई है। कहा कि ग्रामीण छात्रों भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ता छात्रों के हितों में लड़ाई लड़ेंगे। महाविद्यालय को सुचारू रूप से चलाने के लिए अंतिम पल तक संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर विभाग संयोजक विशाल भारद्वाज, नगर मंत्री व छात्र संघ अध्यक्ष हर्षित सैनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक सैनी, सूर्येप्रताप राना, तुषार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें