फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर चालक की गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल में लोडर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से बिजनौर निवासी लोडर चालक बुधवार शाम से लापता चल रहा था। पुलिस ने सभी संभावित बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सिडकुल पुलिस को रोशनाबाद में स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली। एसओ ऋतुराज सिंह रावत मौके पर पहुंच गए। पुलिसिया पड़ताल में मृतक की पहचान जाहिद (23) पुत्र यूसुफ निवासी मोहल्ला चौधराना नगीना बिजनौर के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया पाया गया कि गोली मारकर युवक की हत्या की गई है और छाती पर गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार जाहिद पेशे से लोडर का चालक था और परिवार के साथ बैरियर नंबर छह भेल के पास किराए पर रहता था। घटनास्थल के पास ही लोडर भी लावारिस अवस्था में बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की उंगली पर भी चोट का निशान है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को घर से खाना खाकर जाहिद घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस लौटकर नहीं आया। रात में परिजनों ने उसे संभावित स्थान पर ढूंढा था, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था। एसओ ने बताया कि चालक का मोबाइल फोन, पर्स, लोडर भी मिल गया है। हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के भाई जावेद की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मोबाइल फोन पर लगी निगाह
हरिद्वार। पुलिस की निगाह अब मृतक के मोबाइल फोन पर लगी है। एसओजी की मदद से कॉल डिटेल रिकार्ड निकाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि कॉल डिटेल रिकार्ड से संभवत हत्याकांड की गुत्थी सुलझ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें