फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोदी सरकार की उपलब्धियां को गिनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में रविवार को भाजपा की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां को गिनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष निपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रीता सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूप सिंह और सेवाराम भारती आदि कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। कोर कमेटी की बैठक में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल की सराहना की गई। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को लेकर प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा है। भाजपा सरकार की जन्म कल्याणकारी नीतियों का लाभ हर वर्ग को मिला है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें