फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मोल्हापुरी गांव में गुलदार ने चार बकरियों को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। मोहल्लापुरी गांव में गुलदार ने चार बकरियों को अपना निवाला बना लिया। गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने गुलदार को आबादी में रोकने की मांग वन विभाग से की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोल्हापुरी गांव पिछले कई दिनों से गुलदार की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं। गुलदार गांव में दिन में भी दिखाई दे रहा है। लालढांग क्षेत्र के मोल्हापुरी गांव में बाड़े में बंधी बकरियों पर गुलदार ने हमला कर दिया। सुबह घूमने जा रहे लोगों ने जब बाड़े की तरफ गुलदार को देखा तो उन्हाेंने शोर कर उसे भगाया। शुक्रवार रात में गुलदार ने मोल्हापुरी गांव निवासी पवन के बाड़े की छह फीट ऊंची दीवार को कूदकर बाड़े में बंधी चार बकरियों मार दिया। पवन ने बताया कि काफी समय से इसी बाड़े में बकरियां बांध रहे हैं। वह बकरियां खरीद कर लाया था। वन विभाग के सेक्शन अधिकारी गौतम कुमार, वन बीट अधिकारी सुनील सैनी ने मौका मुआयना कर मुआवजे के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है। गुलदार की निगरानी के लिए भी गश्त टीम को तैनात कर दिया गया है, ताकि गुलदार आबादी क्षेत्र में न आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें