फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में मुस्कुराना सीखें युवा: डॉ प्रणव पंड्या

विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार के जनक पण्डित श्री राम शर्मा आचार्य के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम मौ? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ध्यान जागरूकता है न कि एकाग्रता। चित्त को नियंत्रण करके एकाग्र करना ही ध्यान है। ध्यान प्रसन्नता, आंतरिक जीवन का सौंदर्य है, संपदा जीवन का ठहराव है।
विज्ञापन

ये बात देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने मृत्युंजय सभागार में आयोजित ध्यान की कक्षा में छात्रों को संबोधित हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में मुस्कुराना सीखो। मुस्कान अंदर से आनी चाहिए न की बनावटी हो। यह जीवन जीने की कला है। उन्होंने कहा कि जीवन में नकारात्मकता का विसर्जन हो, इससे जीवन का अंधकार मिटता है। इस दौरान उन्होंने भगवान बुद्ध और अंगुलीमाल की कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को ध्यान का अर्थ समझाया। उन्होंने भगवान बुद्ध और भगवान महावीर के जीवन के कई प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को ध्यान का मर्म समझाया। इसके पूर्व उन्होंने अखिल विश्व गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा को उन्होंने उनके जन्म दिवस के मौके पर याद किया गया। इस मौके पर कुलसचिव शरद पारधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आदर्श ग्राम विकास केंद्र का लोकार्पण आज
हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार अपने आराध्य जनक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के जन्मदिवस 20 सितंबर को राष्ट्र को एक भेंट देने जा रहा है। मध्य प्रदेश के 6 जिलों में गौ संवर्धन, प्राकृतिक चिकित्सा एवं व्यक्तित्व परिष्कार - साधना संबंधित कार्यों के लिए रीवा-सीधी के मध्य स्थित पड़खुरी ग्राम में एक आदर्श ग्राम विकास केंद्र अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से विकसित किया जा रहा है। श्री वेदमाता गायत्री आश्रम नामक इस केंद्र का लोकार्पण आज शुक्रवार को डॉक्टर प्रणव पंड्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें