फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी से पूछताछ पर था भड़का

Mon, 21 Sep 2026 06:38 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

जेल अधीक्षक को धमकी देने लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाले को आखिरकार पुलिस ने पड़क लिया। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान हुई पूछताछ आरोपी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने जेल अधीक्षक को धमकी देने का रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाले आरोपी को सिडकुल पुलिस और सीआईयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेल में बंद अपनी पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ की ओर से की गई पूछताछ से नाराज था। आरोप है कि उसने जेल अधीक्षक को मोबाइल पर अभद्र और धमकी भरे मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी के कब्जे से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

सोमवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 11 सितंबर को जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने तहरीर दी थी। बताया था कि लॉरेंस बिश्नोई के नाम से उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरे और अभद्र मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस और सीआईयू की टीम आरोपी की तलाश में लगाई गई। सोमवार को सिडकुल थाना क्षेत्र में सूर्यनगर के पास चेकिंग के दौरान एसओ अजय शाह ने टीम के साथ आरोपी हिमांशु चोढा निवासी सिविल लाइन भारत नगर चौक लुधियाना पंजाब हाल आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: सहसपुर से चुनाव लड़ेंगे हरक सिंह? सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष को ललकारा; प्रदेश में गरमाई सियासत

पत्नी के कहने पर लॉरेंस के नाम से दी थी धमकी

- एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी शीला जिला कारागार रोशनाबाद में बंद है। जेल में पत्नी से मुलाकात के दौरान जेल स्टाफ की ओर से अधिक पूछताछ किए जाने से वह नाराज था। उसकी पत्नी ने उसे जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने के लिए कहा था और उनका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया था। इसके बाद आरोपी ने लुधियाना जाकर अपने आधार कार्ड से लिए गए नए मोबाइल नंबर से जेल अधीक्षक के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे थे।

तमंचा लेकर आया था आरोपी

- एसएसपी ने बताया कि आरोपी को बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह जेल अधीक्षक को डराने के उद्देश्य से अपने पास रखे तमंचे और कारतूस के साथ लुधियाना से हरिद्वार पहुंचा। वह जिला कारागार की ओर जा रहा था, तभी सूर्यनगर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पत्नी शीला के खिलाफ भी उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें