फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दुकान का शटर उखाड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ऑटोमोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंधमारी करते हुए लैपटॉप और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, अंकित सेठी पुत्र गिरधारी लाल निवासी ज्वालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी अवधूत मंडल आश्रम के पास साईं कार केयर के नाम से ऑटोमोबाइल की दुकान है। 18 अप्रैल की रात अज्ञात चोर दुकान का शटर उठाकर अंदर घुस गया। दुकान में रखा एक लैपटॉप और कार के सहायक उपकरण चोरी कर ले गया। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।



19 अप्रैल की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार की रात मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें