फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भूपतवाला खेल परिसर में कोच और सुविधाओं का अभाव

Sun, 15 Nov 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- जल्द कोच नियुक्त करने और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग
विज्ञापन

सप्तऋषि। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की ओर से बड़ी लागत से विकसित भूपतवाला खेल परिसर में बुनियादी सुविधाओं और प्रशिक्षकों का अभाव है। इसके चलते अभ्यास के लिए आने वाले युवा खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है और उनकी खेल प्रतिभा प्रभावित हो रही है।

गगन बब्बर ने कहा कि खेल परिसर का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन यहां योग्य कोच और आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। प्रेमलाल ने चिंता जताते हुए कहा कि विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के बिना अभ्यास करना खिलाड़ियों के लिए जोखिम भरा है। सही मार्गदर्शन के अभाव में प्रदर्शन प्रभावित होने के साथ गलत तरीके से अभ्यास करने पर गंभीर चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रितेश गौड़ ने प्राधिकरण से जल्द योग्य कोच नियुक्त करने और सभी आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का उचित मंच मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें