अखाड़ों की परंपराओं का सम्मान करते हुए उपलब्ध कराई जाएंगी सभी सुविधाएं: मेलाधिकारी
मेलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कुंभ की तैयारियां अखाड़ों, साधु-संतों और सभी संबंधित विभागों के समन्वय से की जा रही हैं। अखाड़ों की धार्मिक परंपराएं कुंभ की विशिष्ट पहचान हैं। मेला प्रशासन इन परंपराओं का पूरा सम्मान करते हुए अखाड़ों को आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के साथ हरिद्वार कुंभ को उसकी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया जा सके।
कुंभ मेला-2027 की प्रमुख स्नान तिथियां
- 14 जनवरी 2027 – मकर संक्रांति
- 06 फरवरी 2027 – मौनी अमावस्या
- 11 फरवरी 2027 – बसंत पंचमी
- 20 फरवरी 2027 – माघ पूर्णिमा
- 06 मार्च 2027 – महाशिवरात्रि (अमृत स्नान)
- 08 मार्च 2027 – फाल्गुन अमावस्या (अमृत स्नान)
- 15 मार्च 2027 – देव डोलियों का अमृत स्नान
- 07 अप्रैल 2027 – नव संवत्सर
- 14 अप्रैल 2027 – मेष संक्रांति (अमृत स्नान)
- 15 अप्रैल 2027 – श्रीराम नवमी
- 20 अप्रैल 2027 – चैत्र पूर्णिमा