फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के पेट में घोपा चाकू, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
। मकान का एंग्रीमेंट कराने के बाद रजिस्ट्री कराने को लेकर मकान मालिक ने प्रॉपर्टी डीलर पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक वसीम निवासी गांव एक्कड़ खुर्द ने शिकायत देकर बताया कि उसका भाई हुसैन प्रॉपटी डीलिंग का कार्य करता है। वसीम का कहना है कि उसके भाई ने प्रेम चौहान निवासी गली नंबर-5 सुभाषनगर, मनीष चौहान निवासी रावली महदूद और शिवकुमार निवासी खादीवाला नुकुड़ सहारनपुर हाल निवासी विकासनगर कालोनी डेंसौ चौक के बीच एक मकान को लेकर सौदा हुआ था। जिसको लेकर इकरारनामा भी कराया गया था।
वसीम ने बताया कि शिवकुमार ने बतौर बयाना 500000 रुपये प्रेम चौहान व मनीष चौहान से प्राप्त किए थे। शिवकुमार के एग्रीमेंट के अनुसार बृहस्पतिवार केेे मकान की रजिस्ट्री करनी थी। मगर शिवकुमार काफी दिनों से टाल रहा था। शाम चार बजे हुसैन जब प्रेम चौहान व मनीष को लेकर शिवकुमार के पास पहुंचा तो उसने चाकू हुसैन के पेट में घोंप दिया। हुसैन को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें