फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में रखवाली कर रहे युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र के गांव बड़ी आन्नेकी में खेत पर रखवाली कर रहे एक युवक की हत्या कर दी गई। माना जा रहा है कि कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़ी आन्नेकी का ऋषिपाल पास के फार्म हाउस में काम करता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विकास अपनी चाचा सुनील के साथ गांव में रहता था।  चाचा-भतीजा खेतीबाड़ी करता था। रविवार रात को विकास रोजाना की तरह अपने चाचा के ठेके पर लिए खेत पर फसल की रखवाली के लिए गया था। सोमवार सुबह करीब सात बजे गुजर रहे एक राहगीर ने खेत में पड़े एक शव के पास कुत्तों को मंडराता देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों की दी। ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो पता चला कि शव विकास का है। विकास का चेहरा बुरी तरह खून से लथपथ था और सिर पर गहरे घाव के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर एसओ सिडकुल कुलदीप कुमार पहुंच गए। पुलिस ने जब मौके पर पड़ताल की तब पाया कि घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी, बिना सिम कार्ड का मोबाइल फोन गायब है। नगर पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने बताया कि हत्याकांड की जांच हर पहलू पर कर रहे हैं।
---------------
खेत पर नहीं गया था चाचा
विकास का चाचा और गांव का एक और व्यक्ति रोजाना खेत पर फसल की रखवाली के लिए जाता था। रविवार की रात दोनों लोग खेत पर नहीं गए। चाचा सुनील ने बताया कि वह टमाटर की बजाय गेहूं के खेत पर रखवाली के लिए चला गया था। ग्रामीण इस बात को लेकर हैरान कि भला उसकी हत्या क्यों की गई।
विज्ञापन

-------------
अगले साल करने वाले थे शादी
बेटे को खोने के गम में पिता सुबकता रहा। जिला अस्पताल परिसर में बैठा अभागा ऋषिपाल बार बार यही बोलता रहा कि उसकी, उसके बेटे की किसी से रंजिश नहीं थी। उसके बेटे की हत्या क्यों की गई।  बोला अिगले साल बेटे की शादी करनी थी। सोचा था कि बेटे की शादी होने पर छोटे बेटे को भी घर ले आऊंगा और तीनों पिता पुत्र के साथ ही रहेंगे। लेकिन नसीब को ऐसा मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें