फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें: शर्मा

विज्ञापन
कनखल में निरीक्षण करती मेयर अनीता शर्मा । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
मेयर अनीता शर्मा ने निगम अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को कनखल क्षेत्र का निरीक्षण किया। मेयर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि महाकुंभ का समय चल रहा है। कनखल क्षेत्र की सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि श्रद्धालु कनखल दक्ष मंदिर और अखाड़ों में आते हैं। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर अच्छा संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की ओर से जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियां बंद होने की शिकायत की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान सूरत गिरि बंगला आश्रम के संतों ने समस्याओं को लेकर मेयर को ज्ञापन भी सौंपा। सफाई कर्मचारी दीपक और बलराम ने बताया कि वार्डों में कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। कर्मचारियों ने कहा कि वार्डों का क्षेत्रफल बड़ा है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। इस दौरान राजकुमार ठाकुर, लव गुप्ता, विजय गुप्ता, अमित राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें