फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में त्रिशूल और डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित

विज्ञापन
त्रिशूल और डीजे पर प्रतिबंध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश में भले ही पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान त्रिशूल और डीजे लाने ले जाने पर छूट दे दी हो, लेकिन उत्तराखंड में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि यहां ऐसी कोई व्यवस्था चलने नहीं दी जाएगी। त्रिशूल और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नशा करने वालों पर सख्ती की जाएगी। धर्म के नाम पर किसी को भी हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे में कांवड़ यात्रा के दौरान नारसन बार्डर विवाद हो सकता है।  
विज्ञापन

    मंगलवार को प्रशासन ने कांवड़ मेले को लेकर दिनभर कवायद की। शाम को मेला नियंत्रण कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी राजीव स्वरूप ने कहा कि कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों का हरिद्वार आने पर स्वागत है, लेकिन यह पूरी तरह स्पष्ट है कि इस दौरान डीजे और त्रिशूल का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा। डीएम ने संतों से अपने अनुयायियों को यात्रा के दौरान सादगी का परिचय देने की अपील की।
 एसएसपी राजीव स्वरूप ने होटल और धर्मशाला प्रबंधकों से आग्रह किया कि वे बिना पहचानपत्र वालों को अपने यहां न ठहरने दें। व्यवस्था में ंसहयोग नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। यूपी में त्रिशूल और डीजे के प्रयोग की अनुमति देने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि वहां ऐसा निर्णय क्यों लिया गया इस बारे में तो वे कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उत्तराखंड के ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 12 जुलाई को हरिद्वार में होने वाली अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में यूपी के अधिकारियों के सामने भी यह मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें