फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेला: नगर कोतवाली व श्यामपुर में फोर्स की तैनाती

विज्ञापन
कावड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पैदल निरीक्षण करते एसपी सिटी स्वतंत्र कुमा? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कांवड़ मेले में यातायात व शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यवस्था संभाल ली है। इसके साथ ही कांवड़ मेला की जिम्मेदारी एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह संभाल रहे हैं। वहीं नगर कोतवाली व श्यामपुर थाना क्षेत्र में जरूरत के अनुसार पुलिस फोर्स उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को कांवड़ यात्रा सकुशल कराने की जिम्मेदारी सौंप दी है। बुधवार को एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने हरकी पैड़ी से लेकर मेला क्षेत्र व हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर चिड़ियापुर तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व कांवड़ियों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। वहीं कांवड़ मेले के तहत नगर कोतवाली में दो इंस्पेक्टर, पांच एसआई, चार महिला एसआई, 20 एचसीपी व हेडकांस्टेबल, 40 कांस्टेबल, 15 महिला आरक्षी व एटीआई की तैनाती की गई है। इसके साथ ही श्यामपुर थाने में कांवड़ यात्रा मार्ग पर पांच एसआई, हेड कांस्टेबल 14, 50 कांस्टेबल, 30 महिला आरक्षी व पीएसी की दो प्लाटून तैनात की गई है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के लिए फोर्स उपलब्ध करा दी गई है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें