फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, अफसरों ने जलाभिषेक कर दी बधाई

Wed, 12 Aug 2026 01:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेला के सकुशल और निर्विघ्न संपन्न होने पर मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने हरकी पौड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गंगाजल लेकर दोनों अधिकारी कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आभार जताया। इस दौरान अधिकारियों ने मेला ड्यूटी में जुटी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांवड़ यात्रा सफल रही। चार करोड़ 48 लाख से अधिक कांवड़िए गंगाजल लेकर सकुशल अपने गंतव्य को रवाना हुए। उन्होंने जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट, विभागीय अधिकारियों, पुलिस-अर्धसैनिक बल, स्वास्थ्यकर्मियों, पर्यावरण मित्रों, मीडिया, स्वयंसेवी व धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों और स्थानीय जनता का आभार जताया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विशाल भीड़ के बावजूद पुलिस ने यातायात, कानून-व्यवस्था, रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को सफल मेला संपन्न कराने के लिए बधाई दी। इस दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एडीएम जितेंद्र कुमार, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसडीएम योगेश मेहरा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें