फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले को लेकर पुलिस चौकन्न्नी

Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तर भारत के बड़े मेलों में शुमार कांवड़ यात्रा पर मंडरा रहे सांप्रदायिक खतरे से वेस्ट यूपी एवं उत्तराखंड पुलिस के उच्चाधिकारियों ने साझा रणनीति तैयार की है। एक व्हाट्सप ग्रुप भी वजूद में आ गया है। सांप्रदायिक चश्मे के लिहाज से देखे जाने वाले हर विवाद की जानकारी तुरंत फ्लैश होगी ताकि उस पर तुरंत एक्शन लिया जाए।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व वेस्ट यूपी के गाजियाबाद में हुई इंटर स्टेट बैठक में मुख्य बिंदु यह रहा कि यूपी एवं उत्तराखंड ने अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव असामाजिक तत्वों की सूची एक दूसरे को सौंपी। बैठक में दूसरा यह भी तय हुआ कि हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद के आला अफसर हरिद्वार के एसएसपी से लगातार संपर्क में रहेंगे। आईजी रेंज भी संपर्क की अहम कड़ी रहेंगे। उच्चाधिकारियों का व्हट्सअप ग्रुप भी हर वक्त अपडेट रहेगा। इस ग्रुप पर हर जानकारी एक दूसरे को मिलती रहेगी। यदि कांवड़ यात्रा से पहले कोई हरकत करता है तो उस पर रासुका की कार्रवाई करने की बात तय हुई। बकौल एसएसपी राजीव स्वरूप, कांवड़ यात्रा बेहद संवेदनशील है। लोगों से भी अपील है कि वे किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी में यदि कोई विवाद होता है तो उसका प्रभाव यहां पड़ने नहीं देंगे।

मीडिया सेल आए हरकत में
हरिद्वार। वेस्ट यूपी एवं हरिद्वार जिले में पुलिस के सोशल मीडिया के सेल भी हरकत में आ गए हैं। सेल के माध्यम से फेसबुक, व्हट्सअप से लेकर अन्य मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें