हरिद्वार। प्रेम नगर आश्रम में चल रही प्रथम यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के तीसरे दिन रोमांचित मुकाबले हुए। उत्तराखंड के बालक-बालिकाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया गया।
बालक-बालिकाओं की लीग मैच समाप्ति के बाद प्री-क्वार्टर प्रतिस्पधाएं शुरू हुईं। बालक वर्ग में हरियाणा ने विदर्भ को, राजस्थान ने दिल्ली को, आंध्र ने कर्नाटक को गोवा ने छत्तीसगढ़, उत्तराखंड ने तमिलनाडु, साई ने उत्तर प्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल जगह बनाई।
बालिका वर्ग में राजस्थान ने कर्नाटक, महाराष्ट्र ने मध्य प्रदेश, हिमाचल ने दिल्ली, तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल, हरियाणा ने पंजाब, उत्तराखंड ने बिहार, साई ने तेलंगाना, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।
इस मौके पर ममता पुजारी, मंजीत, संजीव बालियान, उपेंद्र मलिक, बलवान सिंह, महेश जोशी, कुलदीप गुप्ता, एलएनएस राणा, हितेश सिक्का, मनोज नेगी आदि मौजूद रहे।