हरिद्वार। धनतेरस पर ज्वालापुर पुलिस ने चोरी या गुम हुए 38 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए। अपना मोबाइल मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन रिकवरी के तहत गुम हुए मोबाइलों को ढूंढा जा रहा है। इसी क्रम में ज्वालापुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से विभिन्न क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल का डेटा सर्च किया और 38 मोबाइल बरामद करने में सफलता हासिल की।
शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार ने सभी मोबाइल स्वामियों से संपर्क कर उन्हें कोतवाली बुलाया। प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल या अन्य कीमती वस्तु गुम होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि उसे ट्रैक कर बरामद किया जा सके।