फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर ट्रैफिक फोर्स ने संभाला तीन चौराहों पर यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। स्कूली बच्चे चौराहों पर सीटी बजाते और यातायात संचालन करते नजर आए। तीन चौराहों पर बच्चों ने यातायात व्यवस्था संभाली। बच्चों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया। बच्चे अपने स्कूल की छुट्टी के समय भी स्कूलों के बाहर ट्रैफिक संभालेंगे।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय देहरादून यातायात निदेशक के निर्देश पर जूनियर ट्रैफिक फोर्स गठित की गई है। इसमें स्कूलों के बच्चों को शामिल किया है। उनको यातायात संचालन का प्रशिक्षण देने के बाद शुक्रवार को तीन चौराहों पर 29 बच्चों को तैनात किया गया। सुबह 10 से 11 बजे तक बच्चों ने यातायात संभाला और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। टीआई विकास पुंडीर ने बताया कि रानीपुर मोड़ पर यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल नवनीत त्यागी के साथ डीएवी स्कूल के 10 छात्रों ने यातायात संचालन कराया।
शंकराचार्य चौक पर हेड कांस्टेबल अमर वीर सिंह के साथ मिलकर शिवडेल स्कूल के 9 छात्रों ने यातायात व्यवस्था को संभाला। हरिलोक तिराहे पर हेड कांस्टेबल देव कुमार के साथ मिलकर श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के 10 छात्रों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। यातायात निरीक्षक विकास पुंडीर ने बच्चों को बताया कि अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने पर यातायात को कैसे डायवर्ट किया जाता है। वहीं मेला एवं अन्य स्नान पर्वों पर भी इन छात्रों की मदद ट्रैफिक संचालन में ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें