फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मिला जज का लापता बेटा

Thu, 24 Oct 2013 11:38 PM IST
अमर उजाला, बहादराबाद(हरिद्वार)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतजलि योगपीठ की पार्किंग से गायब खुर्जा के अपर जिला जज का बेटा गोरखपुर में अपनी नानी के घर सकुशल पहुंच गया। परिजनों का कहना है कि अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने भी वापसी पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के खुर्जा अपर जिला जज शकील अहमद का 18 वर्षीय पुत्र साहिल मंगलवार शाम को पंतजलि योगपीठ की पार्किंग से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

आखिरी बार साहिल कनखल में देखा गया था। बहादराबाद थाने में साहिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट जज की पत्नी कनीज बेगम ने दर्ज क राई थी। पुलिस ने हर संभव स्थानों पर शामिल की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साहिल के गोरखपुर पहुंचने की खबर आ गई थी। साहिल की मां कनीज बेगम ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि गोरखपुर में वह अपनी नानी के घर पहुंच गया।

वह अभी वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। हरिद्वार से गोरखपुर आने के सवाल पर वह रोने लगता है। यह गुत्थी अनसुलझी है कि वह कैसे गायब हुआ और कैसे नानी के घर तक पहुंचा। पुलिस भी सच का पता लगाने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। बहादराबाद थानाध्यक्ष आरके सकलानी भी साहिल के आने की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें