फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर से लाखों के जेवरात और अन्य सामान चोरी किया

Tue, 16 Dec 2025 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
-पथरी थाना क्षेत्र की घटना, शादी में गया था परिवार, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। थाना क्षेत्र के गांव घिस्सूपुरा में एक ग्रामीण के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुरा ले गए। बीते दो सप्ताह में क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन

गांव घिस्सूपुरा निवासी इरफान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 दिसंबर को वह परिवार के साथ रुड़की में शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने उसके घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। अगले दिन जब वह घर लौटा तो चोरी की घटना का पता चला। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें