जिला बार संघ के वार्षिक चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान में जसमहेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर तो सचिव पद पर अजय चौहान ने जीत हासिल की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव आदि पदों के लिए कुल 24 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। कोषाध्यक्ष, आय-व्यय निरीक्षक और कार्यकारिणी के सात सदस्यों का चुनाव सर्वसम्मति से कर लिया गया है। मतदान 489 मतदाताओं ने किया।
बृहस्पतिवार को जिला बार संघ की कार्यकारिणी के मतदान के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार और सचिव पद पर तीन प्रत्याशियों ने किस्मत अजमाई। घोषित कार्यक्रमानुसार के अनुसार सुबह दस बजे से बार संघ के सभागार में मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अनोज गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी मौहम्मद वैश आलम और अनुज शर्मा की देखरेख में चुनाव कराए गए। देर रात में हुई मतगणना में जसमहेंद्र सिंह उर्फ मोंटू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को विपिन गोयल को 83 मतों से हराकर विजय हासिल की। सचिव पद पर अजय चौहान जीते। सह सचिव पद पर रमन कुमार सैनी ने, उपाध्यक्ष पद पर निशा शर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संदीप ने जीत दर्ज कर की। सुरेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष और सतेंद्र कुमार को आय व्यय निरीक्षक पहले निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। कार्य कारिणी के सात सदस्यों पर संदीप वर्मा, प्रणव, बंसल, सचिन कुमार, मनोज कुमार, अजय मनचंदा, गीता और राजीव शर्मा को भी सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया था। नव निर्वाचित कार्यकारिणी को तरसेम सिंह चौहान, राकेश सिंह, कुलदीप सिंह, आलोक राजपूत, सुशील कुमार, भूपेंद्र, संजय चौहान, प्रभाकर गुप्ता, शिवकुमार धामा, राजेश राठौर, विदित चौहान, कुलवंत सिंह, सुनील कुमार, पवन चौहान आदि ने बधाई दी।