फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर गंगा में कूदा बुजुर्ग दंपति, पति की मौत

Sat, 04 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक बुजुर्ग दंपति ने पहले जहर खाया फिर गंगा में छलांग लगा दी। बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि वृद्धा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस अब महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

घटना सुभाष घाट पर देर रात करीब ढाई बजे की है। गंगा घाट पर सन्नाटा पसरा हुआ था। तभी गंगा में किसी के कूदने की आवाज सुनकर गंगा घाट पर सो रहे लोग जाग गए। गंगा घाट पर मौजूद शौकिया गोताखोरों ने छलांग लगाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।  जबकि महिला का उपचार चल रहा है। देर रात थोड़ी देर के लिए होश में आई बुजुर्ग महिला ने अपना नाम चंपा बताया और पति का नाम रामकुसुम। बताया कि वे पंजाब के जसवार के रहने वाले हैं। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बुजुर्ग महिला इससे अधिक कुछ नहीं बता पाई, उसकी हालत भी गंभीर बनी है। बुजुर्ग की उम्र करीब 75 वर्ष रही होगी और महिला की 65 वर्ष। दोनों ने पहले जहर खाया फिर वे गंगा में कूदे थे। आत्महत्या करने की वजह पता नहीं चल सकी है। महिला के होश में आने पर आत्महत्या करने की वजह पता चल सकेगी और यह सामने आ सकेगा कि वे कहां के रहने वाले है।
आखिर क्यों लगाया मौत को गले
हरिद्वार। बुजुर्ग दंपति ने आखिर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। ये सवाल हर किसी को कौंध रहा है। पहनावे से बेहद ही गरीब तबके के प्रतीत हो रहे। दंपति को आखिर किस बात का गम था कि वे यहां मौत को गले लगाने चले आए।
विज्ञापन

नहीं मिला कोई सामान
हरिद्वार। बुजुर्ग दंपति का कोई सामान घटनास्थल से नहीं मिला है। यदि सामान मिला होता तो शायद उनका कोई आईडी भी होती। तब पुलिस उनके सही पते ठिकाने तक पहुंच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें