फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छक्के के बाद गेंद ढूंढने में लगे थे 15 मिनट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भेल स्थित स्टेडियम में 1990-91 में आयोजित हुए एसबीआई दिल्ली और रानीपुर के बीच मैच में क्रिकेटर यशपाल शर्मा ने कवर साइड में इतना जबरदस्त छक्का मारा था कि गेंद को ढूंढकर लाने में 15 मिनट लग गए थे। इस मैच में उन्होंने नाबाद 65 रन की शानदार पारी खेली थी। यह नजारा आज भी हरिद्वार के क्रिकेट प्रेमियों को याद है। जिले के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने यशपाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

पूर्व कप्तान कपिल देव की कप्तानी में जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम के सदस्य रहे क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हृदय गति रुकने के निधन हो गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने बताया कि यशपाल शर्मा ने हरिद्वार में बेहतरीन पारी खेली थी। उन्होंने बताया कि 1990 91 में भेल स्टेडियम में स्टेट बैंक आफ इंडिया की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। यशपाल शर्मा एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी होने के नाते एसबीआई दिल्ली सर्किल की टीम में बतौर कप्तान हरिद्वार पहुंचे थे, जबकि हरिद्वार एसबीआई रानीपुर की टीम के कप्तान वीके नागपाल थे। एसबीआई रानीपुर की टीम में डीपीएस के उप प्रधानाचार्य पविंदर सिंह, सजल बनर्जी, इंद्रमोहन बड़थ्वाल सरीखे नामचीन खिलाड़ी थे। हरिद्वार में इन खिलाड़ियों की गिनती सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में की जाती थी, लेकिन स्टेडियम की भीड़ यशपाल शर्मा के लिए जुटी थी। यशपाल शर्मा बल्लेबाजी करने आए तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। यशपाल शर्मा ने मैच के दौरान मैदान के चारों ओर बेहतरनीन शॉट लगाए। उनके बल्ले से निकला एक छक्का विरोधी टीम के खिलाड़ियों को आज भी याद है। सजल बनर्जी बाल डाल रहे थे और क्रीज पर उनके सामने यशपाल शर्मा खड़े थे। यशपाल शर्मा ने जब शॉट लगाया तो वह स्टेडियम के पार गया और बाल गुम हो गई। आयोजकों को बाल ढूंढने में भी 15 मिनट लगे थे। इसके बाद यशपाल शर्मा के सम्मान में सभी दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें