फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आईआरएस अधिकारी ने पति पर लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक एक महिला आईआरएस अधिकारी ने अपने पति पर दहेज के लिए मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला अधिकारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से उसकी पहचान शशांक जौहरी निवासी दिल्ली से हुई थी, जिसके बाद वर्ष 2019 में दोनों का विवाह हुआ। आरोप लगाया कि शादी में काफी खर्च किए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से संतुष्ट नहीं हुआ और बाद में एक करोड़ रुपये व संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। एसपी सिटी अभय सिंह का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें