फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: इमली खेड़ा से धनौरी आ रही 33 केवी लाइन में इंसुलेटर पंचर

Wed, 14 Jan 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आठ घंटे से ज्यादा रही बाधित
विज्ञापन

धनौरी। इमलीखेड़ा से धनौरी तक की 33 केवी विद्युत लाइन में इंसुलेटर पंचर होने से बड़ा फॉल्ट आ गया। इस कारण धनौरी बिजलीघर से जुड़े चार दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बिजली आपूर्ति सुबह 3:35 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक बाधित रही।
लंबे समय तक बिजली गुल रहने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह घरेलू कार्यों के साथ-साथ पानी की आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित रहे। किसानों और छोटे व्यापारियों को भी बिजली न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि फॉल्ट की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की पूरी टीम को लाइन जांच के लिए लगाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद इमलीखेड़ा से आगे लाइन में एक इंसुलेटर पंचर पाया गया। पंचर इंसुलेटर को तत्काल दुरुस्त किया गया जिसके बाद लाइन को सही कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। करीब आठ घंटे से अधिक समय बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर ग्रामीणों को राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें