फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में पेयजल में आ रहे कीड़े

विज्ञापन
ज्वालापुर में पुराना सब्जी मंडी क्षेत्र में पानी में पड़े कीड़े। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
ज्वालापुर के पुराने सब्जी मंडी क्षेत्र के लोग गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। इस इलाके में कई दिनों से पीने के पानी के साथ कीड़े आ रहे हैं। शिकायत के बाद भी जल संस्थान के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। परेशान लोग आंदोलन का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर में पुराना सब्जी मंडी क्षेत्र कोतवाली के पीछे स्थित है। यहां पिछले दिनों से क्षेत्रवासी दूषित पानी को लेकर खासे परेशान हैं। यहां नलों में पानी के साथ कई दिनों से कीड़े आ रहे हैं। क्षेत्रवासी अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह ही जब नल खोल कर पानी भरा तो बर्तन में कीड़े कीड़े नजर आए। इसके बाद आसपास के घरों में भी पता किया तो वहां भी पीने के पानी में कीड़े आ रहे थे। क्षेत्रवासी राजीव कुमार, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि ने जल संस्थान के अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें