फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती निकली मासूम की अपहरणकर्ता

Fri, 27 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिडकुल से सटे रावली महदूद से एक चार साल की मासूम का अपहरण कर अपने साथ ले गई पड़ोसन युवती गणतंत्र दिवस पर रोहतक (हरियाणा) के रेलवे स्टेशन पर पुलिस के हत्थे चढ़ गई। रोहतक पुलिस की सूचना पर पहुंची सिडकुल पुलिस मासूम और अपहरणकर्ता को यहां ले आई। पुलिस पूछताछ में अपहरण का ठोस मकसद साफ नहीं हो सका है।

क्षेत्र के रावली महदूद के रहने वाले सीताराम ने 24 जनवरी को पुलिस को सूचना दी कि उसकी चार साल की बेटी रचना गायब है। पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। गणतंत्र दिवस को रोहतक पुलिस ने सिडकुल पुलिस को सूचना दी कि उनसे यहां से लापता मासूम बरामद कर ली है, उसे ले जा रही अपहरणकर्ता युवती भी हत्थे चढ़ी है। स्थानीय पुलिस रोहतक के लिए रवाना हुई।  पुलिस मासूम और अपहरणकर्ता को हरिद्वार ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवती सोनिया पुत्री पृथ्वी सिंह निवासी चांदपुर देवबंद सहारनपुर यूपी की है। ये मासूम के पड़ोस में ही किराये पर रहती है और एक फैक्ट्री में कार्यरत है। एसओ ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी युवती ने यह कबूला कि उसे मासूम बेहद पसंद थी। हालांकि ये बात पुलिस को भी हजम नहीं हो रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कही युवती के किसी बच्चा चोर गैंग से तो संबंध नहीं है। एसओ ने बताया कि मासूम को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें