फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना थी असलहे बनाने की, मिले सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र के गांव बिशनपुर स्थित एक खंडहरनुमा फैक्ट्री में असलहे बनाए जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने छापा मारा, लेकिन असलहों के बजाय अलग अलग प्रजाति के सैकड़ों सांप बरामद हुए। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अब पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पथरी पुलिस को सोमवार शाम के वक्त सूचना मिली कि बिशनपुर के पास एक खंडहरनुमा फैक्ट्री में असलहे बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर एसआई गजेंद्र रावत की अगुवाई में एक पुलिस टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने जब तलाशी ली तो टीन शेड के नीचे बनीं हौजियों में अलग अलग कई प्रजातियों के सांप पाए गए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि इन सभी सांपों का जहर निकाला जाता है, जिसका इस्तेमाल दवाओं में होता है। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि यह खंडहरनुमा फैक्ट्री मुजफ्फरनगर के एक व्यक्ति की है।
संपर्क करने पर उस व्यक्ति ने सांपों को पालने एवं उनका जहर निकालने का लाइसेंस होने का दावा मोबाइल फोन पर हुई बातचीत में किया। पुलिस फैक्ट्री के चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसआई गजेंद्र रावत ने बताया कि फैक्ट्री संचालक से पूछताछ के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा। इस संबंध में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि पूर्व में इस फैक्ट्री के संचालक के पास सांपों का जहर निकालने का लाइसेंस था, अब आगे देखना होगा कि लाइसेंस का नवीनीकरण कराया गया है अथवा नहीं। कईं बिंदुओं को लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें