फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लालढांग क्षेत्र के इंडियन गैस उपभोक्ता भुगत रहे गैस एजेंसी की मनमानी की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। भाबर इंडियन गैस सर्विस झंडीचौड़ के कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा लालढांग क्षेत्र के उपभोक्ता भुगत रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक महीने से गैस की आपूर्ति एजेंसी से नहीं गई है। बावजूद इसके कई लोगों के कस्टमर नंबर से गैस बुकिंग कर सिलेंडर की डिलीवरी कर दी जा रही है। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी तक नहीं हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले एक माह से लालढांग में गैस ही नहीं आई फिर भी उनके कनेक्शन से डिलीवरी कहां की गई इसकी जानकारी उन्हें नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता जब गैस की बुकिंग कर रहे हैं तो उन्हें बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पूर्व ही डिलीवरी कर चुके हैं।
क्षेत्र के उपभोक्ता रघुबीर सिंह नेगी, दिलवर सिंह, आशीष कंडवाल, सुनील नेगी, सुनील पाठक आदि उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी कर्मचारियों ने ही स्वयं बुक कर गैस की आपूर्ति किसी और को कर दी। कालाबजारी में उपभोक्ताओं के कनेक्शन का प्रयोग मनमाने तरीके से कर दी जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि मार्च माह में लालढांग में इंडियन गैस की आपूर्ति नहीं की गई है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश बना हुआ है। वहीं, भाबर इंडियन गैस एजेंसी झंडीचौड़ के सुभाष सैनी ने बताया कि रविवार को सभी उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी। जिन्होंने गैस सिलिंडर की बुकिंग करने की शिकायत की है उनके शिकायत को संज्ञान में लेकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें