फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वीआईपी कॉलोनी में पार्क का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तऋषि। हरिपुर कलां क्षेत्र की वीआईपी कॉलोनी में स्थानीय निवासियों को एक नया पार्क और खुला व्यायामशाला मिला है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने इसका लोकार्पण किया। यह परियोजना विधायक निधि से करीब चार लाख रुपये की लागत से विकसित की गई है।
विज्ञापन

जिस स्थान पर पहले झाड़ियां और गंदगी थी, वहां अब एक खूबसूरत पार्क बनकर तैयार हो गया है। पार्क में बच्चों के खेलकूद के लिए आधुनिक झूले लगाए गए हैं। वृद्ध जनों को सुबह-शाम टहलने के लिए एक पथ मार्ग भी तैयार किया गया है। स्थानीय लोगों के बैठने के लिए सुविधाजनक बेंच लगाई गई हैं। एक नया सुरक्षित मुख्य द्वार भी स्थापित किया गया है। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल वातावरण बनाने पर जोर दिया। मंच संचालन सुंदर लाल गौड़ ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मितीका शर्मा, लक्ष्मी जुगरान, पूजा ग्वाडी, सुनीता भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें