फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बैंक अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 1.07 लाख

Tue, 21 Jul 2026 11:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति को यूको बैंक का अधिकारी बनकर साइबर ठग ने झांसे में ले लिया। डेबिट कार्ड और बैंक खाते की जानकारी हासिल कर 1.07 लाख रुपये की ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, त्रिलोक नगर गुरुकुल कांगड़ी निवासी बालकृष्ण अरोड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब छह बजे उन्हें एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को यूको बैंक की रेसकोर्स शाखा, देहरादून का अधिकारी बताया। उसने उनके बैंक खाते की पूरी जानकारी बताकर विश्वास में लिया और डेबिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली।

कुछ ही देर बाद उनके यूको बैंक के दो खातों से कुल 1,07,365 रुपये निकलने के मैसेज मोबाइल पर आने लगे। इनमें गोविंदपुरी रानीपुर मोड़ शाखा के खाते से 49,792 रुपये और 45,000 रुपये और साधुबेला मार्ग शाखा के खाते से 12,573 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और कनखल कोतवाली में तहरीर दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें