फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड में पढ़ेगा लक्सर का बेटा

Fri, 13 Jan 2017 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद के कक्षा 11 के छात्र यशनीत ने इंग्लैंड की ओर से आयोजित की जाने वाली पेस्टालॉजी छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त की है। यशनीत को उच्च शिक्षा हासिल इंगलैंड में हासिल करेगा। इसका पूरा खर्चा भी वहां की सरकार उठाएगी। इस परीक्षा में देशभर से दो छात्रों का चयन हुआ है।  
विज्ञापन


लक्सर निवासी सुरेश कन्नौजिया का बेटा यशनीत जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में कक्षा 11 का छात्र है। यशनीत 15 से 17  नवंबर को नई दिल्ली में जवाहर नवोदय विद्यालय जफरपुर कलां दिल्ली में छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा में शामिल हुआ था। परीक्षा का परिणाम 12 जनवरी को घोषित किया गया। इस परीक्षा में यशनीत के अलावा पश्चिमी बंगाल के मेदनीपुर का छात्र सफल घोषित किए गए। जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग के उपायुक्त गिरीश चंद्र का कहना है कि संभाग के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एससी जोशी ने छात्र की इस सफलता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें