फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रावि के एक कक्ष में भरा था भूसा

Sat, 28 Nov 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार प्राइमरी विद्यालय श्यामपुर में मास्टर बन गए। उन्होंने पांचवीं के बच्चों से गणित का सवाल हल कराया। कई छात्र सवाल हल नहीं कर सके। एक छात्रा ने सवाल हल किया। प्रमुख सचिव ने विद्यालय में मीड-डे मील चखा। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर खाने में कंकड़ मिलने एवं नमक अधिक मिलने पर नाराजगी जताई। प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर की भूमि पर कब्जा करने और एक कमरे में एक शिक्षक के द्वारा भूसा भरे जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रमुख सचिव उमाकांत पंवार ने श्यामपुर में कैंप किया। उन्होंने वन विभाग के गेस्ट हाउस में ग्रामीणों की समस्या सुनीं। जिसमें ग्राम प्रधान हेमराज सिंह ने बताया कि कांगड़ी गांव से सजनपुर पीली तक सड़क बनाने एवं ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई। रण सिंह चौहान ने जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सरफराज अंसारी ने ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे की शिकायत की। जिस पर एसडीएम को कार्रवाई को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की शिकायत करते हुए सड़क से खंभे हटाने को कहा। एसडीओ अमीचंद ने वन विभाग की भूमि में अनुमति दिलाने की मांग की। कैंप में सीडीओ सोनिका, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, तहसीलदार डीएम उनियाल, बीडीओ अनिता पंवार, ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद, डिप्टी सीएमओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
------------------
शिक्षा विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे
कैंप में शिक्षा विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिस पर प्रमुख सचिव ने शिक्षा महानिदेशक डी सेंथिल पांडियन से फोन पर वार्ता कर मामले से अवगत कराया। शिकायत करने पर पहले एक स्कूल के हेडमास्टर पहुंचे। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डा. पुष्पा रानी पहुंची। प्रमुख सचिव ने उनसे श्यामपुर सहित अन्य विद्यालयों की स्थिति सुधारने को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें