फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अवैध रूप से चल रही पनीर व दही बनाने की फैक्टरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी के निकट गांव में अवैध रूप से चल रही पनीर व दही बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। इसे फूड लाइसेंस नहीं दिखाने पर बंद करा दिया गया है। पनीर और दही के दो सैंपल लेकर मौके पर मिला 80 किलोग्राम पनीर भी नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर गढ़वाल मंडल उपायुक्त आरएस रावत ने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व पवन कुमार की टीम के साथ इब्राहिमपुर स्थित पुंडीर पनीर एवं दही निर्माण इकाई में सोमवार देर रात पुलिस के साथ छापा मारा। छापे के दौरान पाया गया कि फैक्टरी अवैध रूप से चल रही है। टीम ने जब खाद्य सुरक्षा से बनने वाले फूड लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाए। इससे फैक्टरी बिना फूड लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित होना पाई गई।
जांच के वक्त अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर अग्रिम आदेशों तक फैक्टरी को बंद करा दिया गया। मौके पर 80 किलोग्राम पनीर भी मिला, जिसे भी टीम की ओर से खराब होने पर नष्ट करा दिया गया। विभाग की ओर से जांच के लिए पनीर और दही के दो नमूने लिए गए। जिन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
एक्सपायरी डेट की मिली कोल्ड्रिंक्स
उन्होंने यह भी दिलीप जैन के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कोल्ड ड्रिंक के दो गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माजा और फेंटा कोल्ड ड्रिंक के दो नमूने जांच के लिए भरे गए। निरीक्षण में पाई गईं अनिमियताओं के संबंध में दोनों स्टोरेज मालिकों को नोटिस जारी किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में पंत द्वीप पार्किंग में अस्थाई और स्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 12 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के फूड लाइसेंस न होने के कारण नोटिस जारी किया गया। एक रेस्टोरेंट पर छह एक्सपायरी डेट की कोल्ड्रिंक्स पाई गई, जिनको मौके पर ही जब्त कर नष्ट कराया गया।

-
भंडारों का किया निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए कांवड़ पटरी मार्ग चंडीपुल से चिड़ियापुर तक पटरी मार्ग पर स्थित अस्थाई खाद्य स्टॉल एवं भंडारों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम की ओर से कूड़े का उचित निस्तारण, रेट लिस्ट चस्पा करने, खाद्य रजिस्ट्रेशन बनवाने की विशेष निर्देश दिए गए।
-
महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री में किसी तरह का कोई मिलावट न हो, इसके लिए जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की जांच करने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि, गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ सामग्री लोगों को मिल सके।
विज्ञापन

महिमानंद जोशी, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें