पथरी। नसीरपुर कलां में चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने ग्राम प्रधान के पति साजिद अंसारी की मौजूदगी में ग्राम पंचायत की खेती की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। मौके पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा खेती की भूमि पर बोई गई फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान अधिकारियों की सख्ती के आगे अवैध कब्जाधारियों की एक नहीं चली है। इन दिनों नसीरपुर कलां ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पति साजिद अंसारी की सख्ती से भूमि पर अवैध कब्जा हटाने और साफ-सफाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। साजिद अंसारी का कहना है कि इस अभियान से गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रख रहे हैं। उनके खिलाफ पुलिस में झूठे मुकदमे दर्ज कराने में लगे हुए हैं लेकिन वह चुप होकर बैठने वाले नहीं हैं। जब तक ग्राम पंचायत की सभी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हट जाता है। साफ-सफाई का कार्य पूरा नहीं होता है तब तक उनका यह अभियान जारी रहेगा।