फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सागौन की लकड़ी के साथ एक गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरीबाड़ा रेंज से सागौन की अवैध कटान और तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके दो साथियों की तलाश में राजाजी की टीम सघनता से जुटी हुई है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से बेरीबाड़ा रेंज के सेंधली अनुभाग की सेंधली पश्चिमी और पूर्वी बीट में अवैध पातन (पेड़ काटने) की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर रेंज अधिकारी जितेंद्र कुमार कुकरेती के नेतृत्व में स्टाफ संयुक्त गश्त कर रहा था। गश्त के दौरान वनकर्मियों ने तीन व्यक्तियों को सागौन के डांट बनाकर लकड़ी कंधे पर रखकर जंगल से ले जाते हुए देखा।



सेंधली पश्चिमी बीट प्रभारी दीपक कुमार और वन आरक्षी दिग्विजय सिंह की टीम ने घेराबंदी कर तीन में से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान निसार उर्फ तेली, निवासी ग्राम हजारा ग्रंट थाना सिडकुल के रूप में हुई है। बाकी दो अपराधी मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


रेंज अधिकारी ने बताया कि बेरीबाड़ा रेंज खासकर हजारा ग्राम से सटे क्षेत्रों को अतिसंवेदनशील माना जाता है। यहां अवैध पातन की शिकायतें सबसे अधिक आती हैं। उप वन क्षेत्राधिकारी समंदर सिंह ने वन कर्मचारियों को सतर्कता से गश्त करने और जंगल में अवैध रूप से घुसने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें