फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी का मुद्दा देशव्यापी बनाने की तैयारी

Mon, 13 Jul 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी से बाहर निकाले गए छात्र अब इस मुद्दे को देशव्यापी बनाने जा रहे हैं। छात्र सोशल मीडिया पर ई-पोस्टर के माध्यम से देश की विभिन्न आईआईटी के छात्रों को अपना दर्द बताएंगे। इसके लिए छात्रों ने कई तरह के पोस्टर तैयार किए हैं।
विज्ञापन


जिसे फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्वीटर सहित विभिन्न माध्यमों से अपनी बात देश के कोने-कोने में पहुंचाएंगे। आईआईटी के छात्र हैं, तो उनके विरोध का तरीका भी उच्च तकनीकी स्तर का होगा ही। कुछ इसी अंदाज में छात्रों ने निष्कासन के खिलाफ हाईटेक तरीका अपनाया है।

‘हम आईआईटी चाहते है, लेकिन आईआईटी हमें नहीं चाहती, हम विरोध करेंगे, विरोध में हमारा साथ दो, हमारी सहायता करो, हमारा समर्थन करो’ जैसे स्लोगन के साथ आईआईटी के निष्कासित छात्रों ने ई-पोस्टर तैयार किए हैं। जिसे छात्र देश की विभिन्न आईआईटी के छात्रों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन


छात्र अभिषेक ने बताया कि उनके साथ गलत हुआ है। उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। क्योंकि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत संस्थान में प्रवेश लिया है। ऐसे में उन्हें महज पहले वर्ष में कम सीजीपीए लाने के चलते नहीं निकाला जा सकता। ऐसे में हम आईआईटी के इस निर्णय का विरोध करेंगे।

फिलहाल यह लड़ाई ई-पोस्टर के जरिए लड़ी जाएगी। सभी आईआईटी के छात्रों के साथ इन पोस्टरों को शेयर किया जाएगा। इसके बाद जरूरत पड़ी अन्य तरीके भी अपनाए जाएंगे।


एनएसयूआई 14 से करेगी भूख हड़ताल
आईआईटी छात्रों के समर्थन में एनएसयूआई 14 जुलाई से भूख हड़ताल शुरू करेगी। बताया गया है कि इसमें आईआईटी के छात्रों का भी समर्थन हासिल कर लिया गया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि 14 जुलाई को आईआईटी के शताब्दी द्वार गेट पर वह कार्यकर्ताओं के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

इस दौरान आईआईटी सहित अन्य संस्थानों के छात्र भी उनके समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। गौरतलब है कि विगत शनिवार को भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने आईआईटी के छात्रों से वार्ता कर उनकी मुहिम में समर्थन देने की बात कही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें