फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने जांचा रिस्पांस टाइम

Tue, 19 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आईजी अर्द्धकुंभ मेला जीएस मर्तोलिया ने सोमवार को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स का रिस्पांस टाइम चेक किया। केवल पंद्रह से बीस मिनट में पूरा फोर्स हाईवे से लेकर शहर के अंदर सड़क उतर आया। कई घंटों तक चले सघन चेकिंग अभियान में हरकी पैड़ी, मुख्य बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड का चप्पा चप्पा खंगाला। राजमार्ग पर भी चौपहिया वाहन कड़ी चेकिंग के बीच होकर गुजर पाए। आईजी ने अपने फोर्स को ली गई परीक्षा में सौ में से सौ नंबर दिए। मकर संक्रांति स्नान पर्व के बाद से अर्द्धकुंभ पुलिस सुस्ता ही रही है।
विज्ञापन

आदेश मिले कि पूरा फोर्स सड़क पर उतर आए। हरकी पैड़ी से लेकर मेला क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल से लेकर राजमार्ग पर सघन चेकिंग की जाए। आईजी के आदेश के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ से लेकर इंस्पेक्टर तुरंत दौड़ पड़े। हरकी पैड़ी पर चेकिंग की गई। यही नहीं हरकी पैड़ी आने वाले हर मार्ग पर पुलिस ही पुलिस दिखाई दी। पैदल आने जाने वाले हर व्यक्ति को चेकिंग से होकर गुजरना पड़ा। हरकी पैड़ी के अलावा अन्य गंगा घाट एवं बाजार में भी पुलिस चेकिंग में जुट गई। हरिद्वार-ऋषिकेश, हरिद्वार-दिल्ली एवं हरिद्वार-बिजनौर मार्ग पर पैरामिलिट्री फोर्स एवं पुलिस चेकिंग करती नजर आई। बकौल आईजी जीएस मर्तोलिया कि रिस्पांस टाइम चेक किया गया था। जो सही मिला। समय समय पर इस तरह औचक चेकिंग कराना बेहद आवश्यक है।
------------
हर कोई दिखा हतप्रभ
हरिद्वार। एक बारगी हर कोई हक्का बक्का रह गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो पुलिस इतनी सख्ती से चेकिंग में जुटी है। हर कोई पुलिस से यही जानने में दिलचस्पी लेते दिखाई दिया।
विज्ञापन

-----------
बम मिलने का मचा हल्ला
हरिद्वार। दोपहर में अचानक हुई चेकिंग को लेकर यहां तक बात उछली कि पुलिस के पास बम मिलने की सूचना है। कुछ लोग यह बात भी करते नजर आए। हालांकि पुलिस अफसर आमजन की इस बात को नकारते रहे।
-----------
किसी ने भागते भागते पहनी वर्दी
हरिद्वार। आईजी ने जब आदेश दिए तब अधिकांश पुलिस अफसर अपने अपने ठौर पर सुस्ता रहे थे तो कोई इधर उधर गए हुए थे। जब आईजी के आदेश की बात पहुंची तब सब दौड़ते पहुंचे। कोई तो वर्दी भी नहीं पहन पाया तो किसी ने हड़बड़ाहट में वर्दी पहनी।
-----------
सीसीटीवी कैमरे से देखा नजारा
हरिद्वार। रिस्पांस टाइम चेक कर रहे आईजी कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे से पूरा नजारा देखते रहे। आईजी ने हरकी पैड़ी से लेकर राजमार्ग का नजारा बारकी से देखा। फिर अधीनस्थों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें